लूटपाट के दो मामलों में वांटेड अपराधी धराया

Updated at : 22 Oct 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
लूटपाट के दो मामलों में वांटेड अपराधी धराया

छपरा(सारण) : जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने लूट के दो मामलों में वांटेड अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. पांच वर्ष पहले थानाध्यक्ष का पिस्तौल लूटकांड मामले में भी वह नामजद हैं. हालांकि वह थानाध्यक्ष से पिस्तौल लूटने के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में वह न्यायालय से […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने लूट के दो मामलों में वांटेड अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. पांच वर्ष पहले थानाध्यक्ष का पिस्तौल लूटकांड मामले में भी वह नामजद हैं. हालांकि वह थानाध्यक्ष से पिस्तौल लूटने के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में वह न्यायालय से जमानत पर रिहा हुआ था और फिर से अपराधकर्म की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहा था. हाल के दिनों में अवतार नगर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में हुई लूट की दो घटनाओं को में संलिप्त था.

पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी नवनीत पांडेय बताया जाता है. उन्होंने बताया कि पांच वर्ष पहले थानाध्यक्ष से नवनीत पांडेय ने पिस्तौल लूट ली थी. अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है. गड़खा थानाध्यक्ष को गोली मारकर घायल करने के बाद अपराधियों ने पांच वर्ष पहले पिस्तौल लूट ली थी.

गिरफ्तार अपराधी नवनीत से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं जिसके लूट के मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन