भगवानपुर घाट पर गंडक नदी में नाव डूबी, छह लोग लापता
Updated at : 17 Oct 2017 1:32 PM (IST)
विज्ञापन

पानापुर(सारण) : पानापुर थाना क्षेत्र के सरौजा भगवानपुर घाट के सामने सोमवार को गंडक नदी में नाव डूब गयी. इस पर सवार 12 लोगों में से छह तैर कर बाहर निकल गये, लेकिन छह लोग अब भी लापता हैं. शवों की खोज में एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है़ जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार […]
विज्ञापन
पानापुर(सारण) : पानापुर थाना क्षेत्र के सरौजा भगवानपुर घाट के सामने सोमवार को गंडक नदी में नाव डूब गयी. इस पर सवार 12 लोगों में से छह तैर कर बाहर निकल गये, लेकिन छह लोग अब भी लापता हैं. शवों की खोज में एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है़ जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार एक दर्जन लोग गंडक नदी के दियारा क्षेत्र में खरही काटने जा रहे थे.
इस घटना में जीवित बचे भगवानपुर गांव के मोतीलाल राउत, फतेहपुर गांव के अनिल महतो, शिवजी महतो आदि ने बताया कि नदी की तेज धारा में फंस कर नाव पलट गयी. जीवित बचे लोगों में घटना का खौफ साफ देखा जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और देखते-ही-देखते आसपास के गांवों के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना पाकर एसडीपीओ मढ़ौरा अशोक कुमार सिंह, एसडीओ संजय कुमार राय, बीडीओ शशिभूषण साहू, थानाध्यक्ष सुजीत दास मौके पर पहुंचे एवं लापता लोगों की तलाश में गोताखोरों को लगाया. इस बीच डीएम हरिहर प्रसाद, एसपी हरकिशोर राय, तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय भी घटनास्थल पर पहुंचे एवं बचाव कार्य की समीक्षा की
लापता लोगों की सूची
शिवाजी राउत (45 वर्ष), भगवानपुर
मुकेश कुमार राय 25 वर्ष, पृथ्वीपुर
सुरेंद्र ठाकुर (35 वर्ष), फतेहपुर
गोविंदा कुमार (18 वर्ष), फतेहपुर
5 राजेश शर्मा (22 वर्ष), फतेहपुर
6 रामदेव महतो (60 वर्ष), फतेहपुर
बचे लोगों की सूची
फूलकुमारी देवी (40 वर्ष), भगवानपुर
मोतीलाल राउत (45 वर्ष), भगवानपुर
श्रीभगवान ठाकुर (42 वर्ष),
फतेहपुर
अनिल महतो (40 वर्ष), फतेहपुर
अर्जुन कुमार (14 वर्ष), फतेहपुर
6 शिवजी महतो (60 वर्ष), फतेहपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




