12 किन्नरों को ट्रेन में वसूली करते आरपीएफ ने पकड़ा

Updated at : 17 Oct 2017 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
12 किन्नरों को ट्रेन में वसूली करते आरपीएफ ने पकड़ा

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- गोरखपुर, छपरा-बलिया एवं छपरा- हाजीपुर रेलखंड पर ट्रेनों में किन्नरों का आतंक काफी बढ़ गया है और यात्रियों से जबरन वसूली की जा रही है. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने किन्नरों के खिलाफ सोमवार को अभियान शुरू किया. ट्रेनों में यात्रियों से […]

विज्ञापन
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- गोरखपुर, छपरा-बलिया एवं छपरा- हाजीपुर रेलखंड पर ट्रेनों में किन्नरों का आतंक काफी बढ़ गया है और यात्रियों से जबरन वसूली की जा रही है.
पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने किन्नरों के खिलाफ सोमवार को अभियान शुरू किया. ट्रेनों में यात्रियों से जबरन वसूली करते हुए एक दर्जन किन्नरों को पकड़ा गया. अभियान का नेतृत्व रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक शाहनवाज हुसैन ने किया. इस दौरान बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन से पांच किन्नरों को पकड़ा गया. इसके अलावा ग्वालियर मेल, जनसेवा एक्सप्रेस, गोरखपुर-पाटलिपुत्रा, आम्रपाली एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से सात किन्नरों को पकड़ा गया.
सभी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें यात्रियों से जबरन वसूली करने, नहीं देने पर दुर्व्यवहार करने और बिना टिकट ट्रेन में सवार होने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी किन्नरों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के लिए सोनपुर भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन