प्रो बॉक्सिंग में प्रियंका और अमन बने चैंपियन
Updated at : 08 Oct 2017 2:25 AM (IST)
विज्ञापन

रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज में पहली बार प्रो बॉक्सिंग आयोजित दो घंटों में चार पुरुष व चार मशील समेत कुल आठ बॉक्सरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, सुधीर व पल्लवी बने उपविजेता विजेता बॉक्सर को पांच हजार व उपविजेता को तीन हजार का मिला नकद पुरस्कार दिघवारा : रात में दूधिया रोशनी में खेलों का आयोजन […]
विज्ञापन
रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज में पहली बार प्रो बॉक्सिंग आयोजित
दो घंटों में चार पुरुष व चार मशील समेत कुल आठ बॉक्सरों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, सुधीर व पल्लवी बने उपविजेता
विजेता बॉक्सर को पांच हजार व उपविजेता को तीन हजार का मिला नकद पुरस्कार
दिघवारा : रात में दूधिया रोशनी में खेलों का आयोजन हर किसी को भा रहा है और नाइट मैचों का ग्लैमर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. दर्शक भी इस तरह के नाइट मैच को खूब पसंद कर रहे हैं. शायद यहीं वजह है कि रात में आयोजित होने वाले प्रो क्रिकेट व प्रो कबड्डी की सफलता को देखकर शुक्रवार की रात्रि दिघवारा में प्रो बॉक्सिंग का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाडियों की बॉक्सिंग का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया. रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज में रामजंगल सिंह बॉक्सिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस मैच का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह, कॉलेज सचिव अशोक कुमार सिंह व पूर्व वार्ड पार्षद संतोष राय ने संयुक्त रूप से नारियल
फोड़कर फीता काटने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन मैच प्रियंका व वर्षा रानी नामक दो राष्ट्रीय बॉक्सरों के बीच हुआ, जिसमें प्रियंका ने वर्षा को हराया और विजेता बनी. लगभग दो घंटों तक चले इस प्रो बॉक्सिंग के एकदिवसीय चैंपियनशिप में चार पुरुषों व चार महिलाओं समेत कुल आठ बॉक्सरों ने अपना किस्मत आजमाया, जिसमें प्रियंका व अमन को विजेता का खिताब मिला. खिलाडियों को तनुज सौरभ, होली किड्स इंटरनेशनल के निदेशक मो अब्दुल कादिर समेत कई गणमान्य लोगों ने पुरस्कृत किया.
मैच की सफलता में रोशन सिंह, धीरजकांत, आलोक दूबे,सोनू, बिट्टू, शुभम, विकास, अंशु, सुशांत आदि ने सराहनीय सहयोग दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




