शरद पूर्णिमा आज, होगी अमृत वर्षा

छपरा : आश्विन शुक्ल पूर्णिमा के सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा की मान्यता है. आरोग्य-ऐश्वर्य व सुख-समृद्धि कामना का यह पर्व इस बार पांच अक्तूबर को पड़ रहा है. इस दिन स्नान-दान, व्रत के साथ ही कोजागरी व्रत की पूर्णिमा भी मनायी जायेगी. पूर्णिमा तिथि चार-पांच अक्तूबर की रात 12.54 बजे लग रही है, जो […]
छपरा : आश्विन शुक्ल पूर्णिमा के सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा की मान्यता है. आरोग्य-ऐश्वर्य व सुख-समृद्धि कामना का यह पर्व इस बार पांच अक्तूबर को पड़ रहा है. इस दिन स्नान-दान, व्रत के साथ ही कोजागरी व्रत की पूर्णिमा भी मनायी जायेगी. पूर्णिमा तिथि चार-पांच अक्तूबर की रात 12.54 बजे लग रही है, जो पांच-छह अक्तूबर की रात 12.07 बजे तक रहेगी.
ज्योतिषाचार्य पं. राजेश्वरी मिश्रा के अनुसार शास्त्र सम्मत है कि शरद पूर्णिमा पर प्रदोष व निशिथ काल में होनेवाली पूर्णिमा ली जाती है. अत: शरद पूर्णिमा व कोजागरी व्रत की पूर्णिमा पांच अक्तूबर को मनायी जायेगी. कार्तिक मास महोत्सव की तैयारियों का सिलसिला इस दिन शुरू होगा. देव-पितृ के पथ प्रदर्शन कामना से प्रज्वलित किये जानेवाले आकाश दीप भी पूर्णिमा की रात आकाश में टंग जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




