अगलगी में घर जलकर राख

Updated at : 12 Sep 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में घर जलकर राख

डोरीगंज (छपरा). सदर प्रखंड के जलालपुर पंचायत स्थित काजीपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक घर में अचानक हुई अगलगी की हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार काजीपुर गांव निवासी बिमल राम व उनके परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करने काम पर गये थे, घर खाली था और […]

विज्ञापन

डोरीगंज (छपरा). सदर प्रखंड के जलालपुर पंचायत स्थित काजीपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक घर में अचानक हुई अगलगी की हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार काजीपुर गांव निवासी बिमल राम व उनके परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करने काम पर गये थे, घर खाली था और अचानक आग लग गयी.

देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया. पीड़ित के मुताबिक इस घटना में 20 हजार नकद समेत आठ क्विंटल गेहूं, कपड़ा, बरतन व जमीन के कागजात तथा पासबुक आदि सामान जलकर राख हो गये.

बिमल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. अचानक सब कुछ जल जाने से उसके सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. स्थानीय लोगों का मानना है कि चूल्हे की राख से उड़ी चिंगारी के कारण यह हादसा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन