434 बोतल विदेशी शराब के साथ छह गिरफ्तार

Updated at : 10 Sep 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
434 बोतल विदेशी शराब के साथ छह गिरफ्तार

मांझी : पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से बिहार लाकर अंग्रेजी शराब का धंधा करने वाले धंधेबाज के खिलाफ लगातार सारण पुलिस अभियान चलाकर शराब के धंधेबाजों तथा शराब पीने वालों पर कार्रवाई कर रही है. थाना क्षेत्र के डुमाईगढ़ के टेड़ी घाट से 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है. […]

विज्ञापन

मांझी : पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से बिहार लाकर अंग्रेजी शराब का धंधा करने वाले धंधेबाज के खिलाफ लगातार सारण पुलिस अभियान चलाकर शराब के धंधेबाजों तथा शराब पीने वालों पर कार्रवाई कर रही है. थाना क्षेत्र के डुमाईगढ़ के टेड़ी घाट से 434 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है. साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.

एसपी के आदेश पर मांझी के थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने उत्तर प्रदेश से बिहार नदी के रास्ते शराब लेकर आ रहे धंधेबाज को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जब्त अंग्रेजी शराब ने 180 एमएल की 434 बोतल है. गिरफ्तार धंधेबाजों में राजेश मल्लाह, मनीष कुमार उर्फ लाखी, अमित कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, राम मिलन यादव, गोलू उर्फ पवन यादव सिंह के विरुद्ध नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर की गयी है. छापेमारी दल में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन