एजेंसी के चयन में अनियमितता की जांच की अनुशंसा

छपरा (सारण) : जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से आउट सोर्सिंग एजेंसी के चयन में व्यापक स्तर पर अनियमितता सामने आयी है और इस मामले में प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेज कर उच्च स्तरीय जांच की अनुशंसा की है. उच्च न्यायालय की ओर से सीडब्लूजेसी नंबर 5171/17 […]
छपरा (सारण) : जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से आउट सोर्सिंग एजेंसी के चयन में व्यापक स्तर पर अनियमितता सामने आयी है और इस मामले में प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेज कर उच्च स्तरीय जांच की अनुशंसा की है. उच्च न्यायालय की ओर से सीडब्लूजेसी नंबर 5171/17 में पारित आदेश के अनुपालन के लिए आयुक्त ने मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. आयुक्त ने अपने आदेश में कहा कि जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा निविदा आवंटन तथा कार्यादेश निर्गत करने में नियमों की
अवहेलना की गयी है. उन्होंने कहा कि त्रुटिपूर्ण तरीके से खास व्यक्ति, समूह, संस्था का चयन अवैध रूप से वित्तीय लाभ पहुंचाने की नीयत से किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों- कर्मचारियों की मिलीभगत स्पष्ट रूप से परिलक्षित होताी है. आदेश में आयुक्त ने कहा है कि इसकी पुष्टि अभिलेखों, कागजातों का अवलोकन एवं सुनवाई के दौरान पेश किये गये तथ्यों से स्पष्ट हुआ है. आयुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि इस मामले में अलग से उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर पूरे मामले की व्यापक स्तर पर गहन जांच कराने की जरूरत है. आयुक्त ने कहा है कि जांच का कार्य स्वास्थ्य समिति की बाइलॉज आलोक में सक्षम प्राधिकार से कराने की अनुशंसा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




