बालू लदे 15 वाहनों को किया जब्त

Updated at : 07 Sep 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
बालू लदे 15 वाहनों को किया जब्त

छपरा (सारण) : फर्जी चालान के आधार पर बालू की ढुलाई करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस का अभियान बुधवार को भी जारी रहा. इस दौरान 15 वाहनों को पुलिस ने जब्त किया. जब्त किये गये वाहनों में ट्रक, ट्रैक्टर तथा हाइवा भी शामिल हैं. पुलिस ने नौ ट्रैक्टरों को जब्त किया है. चार ट्रक […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : फर्जी चालान के आधार पर बालू की ढुलाई करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस का अभियान बुधवार को भी जारी रहा. इस दौरान 15 वाहनों को पुलिस ने जब्त किया. जब्त किये गये वाहनों में ट्रक, ट्रैक्टर तथा हाइवा भी शामिल हैं. पुलिस ने नौ ट्रैक्टरों को जब्त किया है. चार ट्रक व दो हाइवा शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के आलोक में जिले में बालू का खनन तथा भंडारण और ढुलाई करने पर रोक लगा दी गयी है.

इसके लिए चालान नहीं दिया जा रहा है, लेकिन बालू के धंधेबाज फर्जी चालान के आधार पर बालू की ढुलाई करते थे, जिसके बाद से बालू की ढुलाई करने वाले वाहनों की सघन रूप से जांच की जा रही है. चालान के आधार पर बालू की ढुलाई करते हुए पकड़े जाने पर खनन विभाग से चालान की जांच कराया जा रहा है. नगर थाने की पुलिस ने तीन ट्रैक्टर, भगवान बाजार थाना ने छह ट्रैक्टरों जब्त किया है. सोनपुर में चार ट्रकों व मढ़ौरा में दो हाइवा जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि उजला बालू का खनन भी प्रतिबंधित कर दिया गया है. खनन विभाग से बिना अनुमति लिए मिट्टी का खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.इसके अलावा अाधा दर्जन चालक-खलाशी को भी पकड़ा गया .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन