बालू व्यवसाय मजदूर मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

छपरा : बालू व्यवसाय मजदूर मोर्चा ने बुधवार को डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा एवं बालू खनन व परिवहन पर लगे प्रतिबंध को जनहित में यथाशीघ्र हटाने की मांग की. ज्ञापन में पांच सूत्री मांगों का जिक्र करते हुए बालू पर प्रतिबंध को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा गया है कि नदियों का जल […]
छपरा : बालू व्यवसाय मजदूर मोर्चा ने बुधवार को डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा एवं बालू खनन व परिवहन पर लगे प्रतिबंध को जनहित में यथाशीघ्र हटाने की मांग की. ज्ञापन में पांच सूत्री मांगों का जिक्र करते हुए बालू पर प्रतिबंध को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा गया है कि नदियों का जल स्तर बढ़े रहने पर ही खनन व ढुलाई उचित समय पर होता है.
यह अवधि गुजर जाने पर प्रतिबंध हटाने का मजदूरों को कोई लाभ नहीं होगा. वहीं विभिन्न घाटों पर पूर्व से भंडारित बालू के उठाव व ढुलाई की अनुमति मिलने पर तत्काल राहत मिलने की बात कही गयी है. नीलामी प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग करते हुए बिहार से बाहर बालू भेजने पर रोक को तुगलकी फरमान बताया गया है. रोक से विभिन्न स्तर के कामगारों से जुड़े लगभग एक करोड़ की आबादी के प्रभावित होने की बात करते हुए क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की गयी है.
ज्ञापन सौंपने वालों में चंदेश्वर प्रसाद राय, मंगल राय, सरोज कुमार सहनी, मनोज चौधरी, बुधन चौधरी, रामलखन राय, लाल बहादुर सहनी, लाल बिहारी राय, दिलिप सहनी, अब्दुल मन्नान, रामाधार सिंह आदि शामिल थे. ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री को भी अग्रसारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




