दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर हत्या का प्रयास

Updated at : 07 Sep 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर हत्या का प्रयास

छपरा(कोर्ट) : दहेज में दो लाख रुपये नहीं देने पर ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता को जहर पिला उसकी हत्या का प्रयास किये जाने का मामला पीड़िता द्वारा सीजेएम न्यायालय में दर्ज करायी गयी है. पीड़िता जो बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी निवासी महेश्वर प्रसाद सिंह की पुत्री दीपाली कुमारी है, उसने मामले में सीवान […]

विज्ञापन

छपरा(कोर्ट) : दहेज में दो लाख रुपये नहीं देने पर ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता को जहर पिला उसकी हत्या का प्रयास किये जाने का मामला पीड़िता द्वारा सीजेएम न्यायालय में दर्ज करायी गयी है. पीड़िता जो बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी निवासी महेश्वर प्रसाद सिंह की पुत्री दीपाली कुमारी है, उसने मामले में सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली निवासी अपने पति रवि कुमार, सास मीना देवी देवर दीपक कुमार तथा ननद कविता कुमारी को अभियुक्त बनायी है.

आरोप है कि उसकी शादी इसी वर्ष दो जून को रवि के साथ हुई. शादी के बाद वाहन के लिए सभी ने उसके साथ मारपीट की व उसके पिता से 30 हजार रुपये सास मीना देवी के खाते में डलवा लिया. उसके बाद पुनः दो लाख रुपयों की मांग होने लगी, जिसे मांगने से इन्कार करने पर सभी ने चार सितंबर की शाम उसे घर में बंद कर जहर का पाउडर जबरन पिलाया. उसे पीने पर वह बेहोश होने लगी, तो उसे एक गाड़ी पर बैठाकर चल दिये. उनलोगों ने उसे बेहोशी की हालत में पुछरी पोखरा के समीप फेंक दिया व चले गये. उसे देख गांव के लोगों ने हल्ला मचाया.

और एक डॉक्टर के पास ले जाकर उसको होश में लाने का प्रयास किया, परंतु सफल नहीं होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे होश आया, तो उसने अपनी आपबीती सुनायी. सीजेएम ने इस मामले में संबंधित थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन