गंदक नदी में डूबने से बच्चे की मौत

Updated at : 04 Sep 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
गंदक नदी में डूबने से बच्चे की मौत

मकेर : थाना क्षेत्र के भाथा पंचायत के बौली गांव के मतीबुल रहमान का 10 वर्षीय पुत्र समीर राजा की मौत रविवार की दोपहर गंडक नदी में नहाने के क्रम में डूबने से हो गयी. मृतक रविवार की दोपहर गांव के दोस्तों के साथ बकरी चराने गया था. बकरी को खेत में ठोक कर गंडक […]

विज्ञापन
मकेर : थाना क्षेत्र के भाथा पंचायत के बौली गांव के मतीबुल रहमान का 10 वर्षीय पुत्र समीर राजा की मौत रविवार की दोपहर गंडक नदी में नहाने के क्रम में डूबने से हो गयी. मृतक रविवार की दोपहर गांव के दोस्तों के साथ बकरी चराने गया था.
बकरी को खेत में ठोक कर गंडक नदी में दोस्तों के साथ नहाने लगा. नहाने के क्रम में समीर राजा डूब गया. दोस्त दौड़ कर घर पहुंच परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना पर परिजन एवं ग्रामीण गंडक नदी के तट पर पहुंच डूबे समीर राजा की नदी में खोजबीन शुरू की. घंटों मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ.
समीर राजा की डूबने से मौत की सूचना जैसे घर पहुंची मां सुब्बे तारा विलाप करने लगी. मृतक के पिता हिमाचल प्रदेश में रहकर बढ़ई का काम करते है. मृतक तीन भाई एवं तीन बहन है. भाई में सबसे छोटा है. वह चौथी वर्ग का छात्र था. घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया. मृतक के दरवाजे पर सैकडों गांव के लोग जुट गये. सूचना पर एसआइ परमानंद साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन