स्वच्छता के मामले में छपरा जंक्शन को बिहार में मिला दूसरा स्थान

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन को स्वच्छता के मामले में बिहार में दूसरा स्थान हासिल हुआ है, वहीं पटना पहले पायदान पर है. छपरा स्टेशन राष्ट्रीय स्तर पर 36 वें स्थान पर है. 16 से 31 अगस्त तक रेलवे की ओर से ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ रेल’ के तहत आयोजित स्वच्छता पखवारे के पश्चात […]
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन को स्वच्छता के मामले में बिहार में दूसरा स्थान हासिल हुआ है, वहीं पटना पहले पायदान पर है. छपरा स्टेशन राष्ट्रीय स्तर पर 36 वें स्थान पर है. 16 से 31 अगस्त तक रेलवे की ओर से ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ रेल’ के तहत आयोजित स्वच्छता पखवारे के पश्चात कराये सर्वेक्षण रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है.
थर्ड पार्टी से रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता की जांच करायी गयी है और यह रिपोर्ट रेलवे की ओर से जारी की गयी है, जिसमें कहा गया है स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे की ओर से आयोजित स्वच्छता पखवारे का व्यापक असर पड़ा है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिदिन पांच हजार यात्रियों से फीडबैक लिया गया है और रेलवे प्रशासन ने फीडबैक के आधार पर रेलवे ने प्रतिदिन कम से कम 20 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया. स्टेशन परिसर तथा ट्रेनों में कचरा का निष्पादन करने की व्यवस्था में भी सुधार हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




