टाइम बम मामले की जांच को पहुंचे आइजी

छपरा(सारण) : रेल आइजी अमित कुमार ने कहा है कि छपरा जंकशन से ट्रेन से बरामद बम शक्तिशाली थी और विस्फोट होने पर कितना नुकसान होता, यह नहीं कहा जा सकता. इसके मद्देनजर ट्रेनों व स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. शुक्रवार को छपरा जंकशन का निरीक्षण करने के बाद कुमार पत्रकारों से बातचीत […]
छपरा(सारण) : रेल आइजी अमित कुमार ने कहा है कि छपरा जंकशन से ट्रेन से बरामद बम शक्तिशाली थी और विस्फोट होने पर कितना नुकसान होता, यह नहीं कहा जा सकता. इसके मद्देनजर ट्रेनों व स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. शुक्रवार को छपरा जंकशन का निरीक्षण करने के बाद कुमार पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान रेल पुलिस अधीक्षक वी एन झा तथा रेल पुलिस उपाधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार भी मौजूद थे. रेल आइजी ने कहा कि ट्रेन फरूखाबाद से आती हैं और छपरा से टाटा जाती है. इस लिहाज से यह नहीं कहा जा सकता है कि बम छपरा जंकशन पर ही ट्रेन में रखा गया था.
यह भी आशंका है कि ट्रेन में छपरा आने के पहले ही बम रखा गया होगा. उन्होंने कहा कि बम चाहे जहां भी ट्रेन में रखा गया हो, यह जांच का विषय है और इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बम किसने रखा और उसका उद्देश्य क्या था? इसकी गहन जांच की जा रही है. इसकी उच्च स्तरीय जांच करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में छपरा जंकशन स्थित रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज है और इसकी जांच करने के लिए वह यहां आये थे. जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आयी है कि टाइम बम को अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए ही लगाया गया था. इस मामले को गंभीरता से लिया गया है
और इसकी जांच काफी गहराई से की जा रही है. उन्होंने कहा कि कई स्तरों पर इसकी जांच करायी जा रही है. इस घटना के मद्देनजर ट्रेनों व स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इसके लिए आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है. सभी रेल थानों में पुलिस बलों व पदाधिकारियों की संख्या बढ़ा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




