शराब बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के सालिमपुर के पास ट्रक और बोलेरो पर लदे 118 कार्टन शराब बरामद मामले में पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. गौरा ओपी के दारोगा सुधीर कुमार ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि देर रात में पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्ती कर रहा […]
मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के सालिमपुर के पास ट्रक और बोलेरो पर लदे 118 कार्टन शराब बरामद मामले में पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. गौरा ओपी के दारोगा सुधीर कुमार ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि देर रात में पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्ती कर रहा था कि सूचना मिली की सालिमपुर बगीचे के पास एक ट्रक से बोलेरो और स्कॉर्पियो पर शराब लोड किया जा रहा है. त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी की गयी,
परंतु, अंधेरे का लाभ उठाकर घटना स्थल पर मौजूद 10-15 लोग भागने लगे. इसके बाद गौर ओपी प्रभारी तथा इसुआपुर प्रभारी वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पहुंच गये तथा धंधेबाजों के भागने के दिशा में छापेमारी करने लगे. जप्त गाड़ी और शराब की कार्टन मढ़ौरा थाना लाया गया. इस संबंध में बेलकुंडा के भीम सिंह, दरियापुर के पंकज सिंह, लौवा के मनीष कुमार सहित ट्रक ड्राइवर और बोलोरो ड्राइवर कुल 11 लोगो को नामजद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




