CSK vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, चेन्नई की बैटिंग, जानें किसको प्लेइंग 11 में मिला मौका

Updated at : 11 Apr 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 CSK vs DC Toss

सीएसके बनाम दिल्ली कैपिटल्स

CSK vs DC: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई और दिल्ली की भिडंत हो रही है. चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. दिल्ली ने टीम में दो अहम बदलाव किए हैं. चेन्नई को पहली और दिल्ली को तीसरी जीत की तलाश है.

विज्ञापन

CSK vs DC: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित हो रहा है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मौजूदा सीजन में चेन्नई की टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरी है. इस मैच में दोनों टीमें अपना बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेंगी.

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

दिल्ली की टीम में हुए दो अहम बदलाव 

टॉस के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया. आज के मैच के लिए दिल्ली की टीम ने अपनी रणनीति के तहत दो बडे बदलाव किए हैं. मोहम्मद नबी को विपराज की जगह टीम में शामिल किया गया है. वहीं आशुतोष शर्मा को नीतीश राणा के स्थान पर खेलने का मौका मिला है. दिल्ली की टीम अपनी तीसरी जीत हासिल करने के लिए इस नई और संतुलित प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरी है.

चेन्नई की टीम में डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में भी अहम बदलाव देखने को मिले हैं. टीम में युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है. तेज गेंदबाज हेनरी के स्थान पर गुरजपनीत सिंह को खेलने का मौका दिया गया है. इसके अलावा एमएस धोनी पर भी एक बडा अपडेट सामने आया है. धोनी अभी होटल से ही यह मैच देख रहे हैं. कप्तान और फैंस को पूरी उम्मीद है कि वह बहुत जल्द फिट होकर मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे.

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल का बयान 

टॉस के बाद अक्षर पटेल ने अपनी रणनीति साफ की. उन्होंने कहा कि पिच अच्छी दिख रही है और जो भी स्कोर बनेगा हम उसका पीछा करना पसंद करेंगे. आईपीएल एक बहुत लंबा टूर्नामेंट है और हमारे ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शांत है. हम सिर्फ उन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं जिन्हें हम कंट्रोल कर सकते हैं. ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. टीम का संतुलन काफी अच्छा है और हमारे पास हर विकल्प मौजूद है. पिछले साल की तुलना में टीम ज्यादा संतुलित लग रही है. चेन्नई में लाल मिट्टी की पिच पर हमेशा अच्छा बाउंस मिलता है. हमारा मुख्य लक्ष्य चेन्नई की टीम को कम से कम स्कोर पर रोकना और फिर उसे हासिल करना होगा.

रुतुराज गायकवाड ने टॉस के बाद क्या कहा 

चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड ने कहा कि वह भी लाल मिट्टी की इस पिच पर पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला लेते. लेकिन यह पिच थोडी सूखी लग रही है इसलिए वह इस निर्णय को लेकर 50-50 थे. उन्होंने बताया कि उनकी टीम की बैटिंग अभी बहुत अच्छी चल रही है. हालांकि टूर्नामेंट में कुछ ऐसे पल आए हैं जिनका फायदा टीम को बेहतर तरीके से उठाना चाहिए था. गायकवाड ने यह भी कहा कि डेवाल्ड ब्रेविस का टीम में वापस आना एक बेहद सकारात्मक बात है. इससे टीम की बल्लेबाजी को और मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

Video: मार्को जानसेन का चमत्कार, 7 फीट लंबे प्लेयर ने एक हाथ से पकड़ा ईशान किशन का कैच

पंजाब किंग्स के खिलाडी SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे? जानिए कारण

इरफान और भज्जी ने बताया वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट, जानें कैसे करते हैं बॉलर्स को टारगेट

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola