छपरा-टाटा ट्रेन के स्लीपर कोच में मिले टाइम बम

Updated at : 17 Aug 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा-टाटा ट्रेन के स्लीपर कोच में मिले      टाइम बम

छपरा जंक्शन. शौचालय के बेसिन के नीचे रखे गये थे बम, अफरा-तफरी बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने की पूरी ट्रेन की जांच मुजफ्फरपुर से आये बम निरोधक दस्ता ने बम को किया निष्क्रिय सभी स्टेशनों पर विशेष जांच के निर्देश छपरा (सारण) : छपरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर बुधवार को खड़ी […]

विज्ञापन

छपरा जंक्शन. शौचालय के बेसिन के नीचे रखे गये थे बम, अफरा-तफरी

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने की पूरी ट्रेन की जांच
मुजफ्फरपुर से आये बम निरोधक दस्ता ने बम को किया निष्क्रिय
सभी स्टेशनों पर विशेष जांच के निर्देश
छपरा (सारण) : छपरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर बुधवार को खड़ी छपरा-टाटा एक्सप्रेस से टाइम बम बरामद किया गया, जिसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी. टाइम बम पीछे से तीसरे कोच (028407) के शौचालय के बेसिन के नीचे पॉलीथीन में बांध कर रखा गया था. ट्रेन की सफाई के दौरान संदिग्ध वस्तु होने की आशंका पर जीआरपी को इसकी जानकारी दी गयी. जीआरपी के प्रभारी इंस्पेक्टर शाहनवाज हुसैन ने जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा के साथ वहां पहुंच कर जांच की,
तो पता चला कि पॉलीथीन में आठ बम हैं, जिन्हें तत्काल भीड़ वाले स्थान से हटा कर दूर वाशिंग पीट से उत्तर खाली जगह पर रखा गया. इसकी सूचना रेल एसपी वीएन झा और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरके शर्मा को इसकी जानकारी दी. सूचना पर रेल पुलिस उपाधीक्षक डाॅ अखिलेश कुमार ने भी पहुंच कर मामले की जांच की. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड से इसकी जांच करायी गयी. रेल महाप्रबंधक सत्य प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि ट्रेन से बम बरामद होने की सूचना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन