सारण वीर सपूतों की धरती है : मंगल पांडेय

Updated at : 17 Aug 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
सारण वीर सपूतों की धरती है : मंगल पांडेय

बोले प्रभारी मंत्री . लोक कल्याण में सरकार ने उठाये हैं अनेकों क्रांतिकारी कदम छपरा : सारण जिला वीर सपूतों की धरती है. जिन्होंने देश की स्वतंत्रता में अहम रोल निभाया. उक्त बातें जिले के प्रभारी मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन करने के पश्चात अपने […]

विज्ञापन

बोले प्रभारी मंत्री . लोक कल्याण में सरकार ने उठाये हैं अनेकों क्रांतिकारी कदम

छपरा : सारण जिला वीर सपूतों की धरती है. जिन्होंने देश की स्वतंत्रता में अहम रोल निभाया. उक्त बातें जिले के प्रभारी मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन करने के पश्चात अपने संबोधन में कही. उन्होंने कहा कि इस धरती ने राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण, दारोगा प्रसाद, मौलाना मजहरूल हक, भिखारी ठाकुर, महेंद्र मिश्र जैसे सपूत दिये जिन्होंने देश को आजाद कराने में अहमद भूमिका निभाई व देश व समाज को एक दिशा देने का प्रयास किया.
उन्होंने मौके पर देश की सभी जाति-धर्म व समुदाय की साझी विरासत वाला देश बताते हुए कहा कि अनेकता में एकता हमारी धरोहर है . पांडेय ने इस अवसर पर बिहार सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि लोक कल्याण में सरकार ने अनेकों क्रांतिकारी कदम उठाये हैं, जिनमें लोक शिकायत निवारण अधिकारी अधिनियम एक ऐसा अभिनव प्रयोग है, जिसे लागू करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है. लोक सेवा अधिकार कानून लोगों को सीधे फायदा पहुंचा रहा है. वहीं शराबबंदी एक क्रांतिकारी कदम है. जिसका तत्काल सकारात्मक प्रभाव हुआ है और समाज में अमन-चैन की स्थापना हुई है व अपराध का ग्राफ गिरा है. उन्होंने सुशासन कार्यक्रम के तहत विकसित बिहार बनाने के लिए सात निश्चय योजना का जिक्र बिंदुआर किया. मंत्री मंगल पांडेय ने शिक्षा को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्राप्ति के लिए उसमें उत्तरोत्तर सुधार व विकास का प्रयास चल रहा है.
उन्होंने अपने विभाग स्वास्थ्य महकमें की उपलब्धियों के साथ ही कृषि, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, छात्रवृति, छात्र त्रण, रोजगार, राहत वितरण, आपदा प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा योजना आदि में बिंदुवार जिले की उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने लोगों को एक भारत-श्रेष्ट भारत का संकल्प दिलाया.
इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मुराद हुसैन समेत तीन सेनानियों को मंच से सम्मानित किया. विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकी तथा जिला पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस आदि के द्वारा परेड पेश कर झंडे को सलामी दी गयी. समारोह में आयुक्त नर्मदेश्वर लाल, डीआइजी अजय कुमार राय, डीएम हरिहर प्रसाद, एसपी हर किशोर राय, एसडीओ चेतनारायण राय, डीडीसी सुनील कुमार, जिला पर्षद अध्यक्ष मीना अरूण व विधायक डॉ सीएन गुप्ता समेत सभी अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे. वहीं मंत्री श्री पांडेय ने जिला भाजपा कार्यालय, बिचला तेलपा स्थित दलित बस्ती,
भाजपा नगर कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया. साथ में जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, रामदयाल शर्मा, शैलेंद्र सेंगर, अशोक कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, वंशीधर तिवारी, वेदप्रकाश उपाध्याय, डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, शत्रुध्न तिवारी, तारकेश्वर सिंह, जितेंद्र जीतू, सुनील सिंह, सत्यानंद सिंह, श्रीनिवास सिंह, कामेश्वर ओझा आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन