कट्टरवादी और राष्ट्रवादी विचारधारावालों से सीएम ने हाथ मिला लिया है : शिवानंद

Updated at : 15 Aug 2017 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
कट्टरवादी और राष्ट्रवादी विचारधारावालों  से सीएम ने हाथ मिला लिया है : शिवानंद

छपरा(सारण) : मीरजाफर व जयचंद्र के बाद नीतीश का नाम भी गद्दारों की सूची में जुड़ गया है. उक्त बातें राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने राजद की ओर से भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली की सफलता के लिए रामजयपाल कालेज के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सोमवार को […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : मीरजाफर व जयचंद्र के बाद नीतीश का नाम भी गद्दारों की सूची में जुड़ गया है. उक्त बातें राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने राजद की ओर से भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली की सफलता के लिए रामजयपाल कालेज के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सोमवार को कही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जनता को धोखा दिया है, उसकी कल्पना भी नहीं की गयी थी. उन्होंने कहा कि आज कट्टरवादी और राष्ट्रवादी विचारधारा देश को विभाजित करने पर तुली है

और उसी से नीतीश कुमार ने हाथ मिला लिया है. उन्होंने कहा कि ऊपर से मजबूत होने का दिखावा करने वाले नीतीश काफी कमजोर व डरपोक हैं. उन्होंने कहा कि इतिहास में हमेशा जीतने वाले का ही नहीं, बल्कि हारने वाले का भी नाम दर्ज होती है. उन्होंने कहा कि नीतीश ने जनता के साथ जो गद्दारी की है और जनादेश का अपमान किया है, जनता उसका बदला जरूर लेगी. उन्होंने नीतीश कुमार की जमकर बखिया उधेड़ी और कहा कि भागलपुर में हजारों करोड़ रुपये का जो घोटाला सामने आई है, उसकी जांच के लिए 2013 में ही जांच कमेटी बनी थी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और सुशील कुमार मोदी को जेल जाने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है. उन्होंने कहा कि गरीबों, दलितों, महिलाओं की राशि का घोटाला करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों का नीतीश कुमार शोषण करते हैं और जीरो टॉलरेंस का ढोंग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यह घोटाला केवल भागलपुर में ही नहीं हुई है, बल्कि पूरे बिहार में सृजन घोटाला हुआ है जिसकी सीबीआई जांच कराने की मांग उन्होंने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन