दहेज के लिए महिला को जला कर मार डाला
Updated at : 14 Aug 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा(सारण) : दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने केरोसिन डाल कर जला दिया और सदर अस्पताल में घायल हालत में लाने के बाद छोड़कर फरार हो गये. इलाज के दौरान महिला की मौत सदर अस्पताल में रविवार को हो गयी. बताया जाता है कि जिले के मकेर थाना क्षेत्र भट्ट टोली गांव के […]
विज्ञापन
छपरा(सारण) : दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने केरोसिन डाल कर जला दिया और सदर अस्पताल में घायल हालत में लाने के बाद छोड़कर फरार हो गये.
इलाज के दौरान महिला की मौत सदर अस्पताल में रविवार को हो गयी. बताया जाता है कि जिले के मकेर थाना क्षेत्र भट्ट टोली गांव के अमरनाथ शर्मा की पतोहू संध्या देवी को मारपीट कर परिजनों ने मारपीट कर पहले गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिर महिला को कमरे में बंद कर केरोसिन डाल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल हालत में महिला को सदर अस्पताल में लाकर परिजन छोड़कर फरार हो गये.
घायल महिला को परिजन शनिवार को सदर अस्पताल लेकर आये थे और अस्पताल लाने के बाद छोड़कर फरार हो गये. घटना की सूचना पर महिला के पिता व मां अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में भर्ती महिला ने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया. इस संबंध में मृतका की मां और मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के निवासी सुशील शर्मा की पत्नी अनिता देवी का बयान भगवान बाजार थाना की पुलिस ने दर्ज की है जिसमें मृतका के पति भूपेन शर्मा, ससुर अमरनाथ शर्मा, सास मालती देवी, प्रीति देवी आदि को नामजद किया गया है.
भगवान बाजार थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया. प्राथमिकी दर्ज करने के लिए फर्द बयान को मकेर थाना भेज दिया गया है और खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




