ePaper

हार्डकोर नक्सली पर चोर भारी, हरिहर सहनी के घर से चोरों ने उड़ाये लाखों के सामान

Updated at : 24 Jun 2017 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
हार्डकोर नक्सली पर चोर भारी, हरिहर सहनी के घर से चोरों ने उड़ाये लाखों के सामान

छपरा : पानापुर थाने के उभवा सरौजा में हार्डकोर नक्सली पर चोर भारी पड़े. हार्डकोर नक्सली हरिहर सहनी पिछले वर्ष ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. वह अभी छपरा जेल में बंद है. हरिहर के दोनों बेटे भी नक्सली मामलों में छपरा जेल में बंद हैं. उसकी पत्नी अन्य परिजनों के साथ रहती […]

विज्ञापन
छपरा : पानापुर थाने के उभवा सरौजा में हार्डकोर नक्सली पर चोर भारी पड़े. हार्डकोर नक्सली हरिहर सहनी पिछले वर्ष ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. वह अभी छपरा जेल में बंद है. हरिहर के दोनों बेटे भी नक्सली मामलों में छपरा जेल में बंद हैं. उसकी पत्नी अन्य परिजनों के साथ रहती है. इस संबंध में हार्डकोर नक्सली हरिहर सहनी की पत्नी देवांती ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो-ढाई बजे आवाज सुनकर घर के परिजन उठे, तो देखा कि घर में रखा बक्सा टूटा पड़ा है. सामान बिखरे पड़े हैं. घर में रखे नकदी समेत सोने-चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले गये. हरिहर सहनी के घर चोरी की घटना लोगों के गले नहीं उतर रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन