ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते 145 यात्री धराये

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन तथा छपरा बलिया रेल खंड पर बिना टिकट यात्रा करते हुए 145 यात्रियों को बुधवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर टिकट जांच अभियान मंडल वाणिज्य निरीक्षक गणेश यादव तथा मुख्य टिकट निरीक्षक आरएन साह के नेतृत्व में चलाया गया. […]
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन तथा छपरा बलिया रेल खंड पर बिना टिकट यात्रा करते हुए 145 यात्रियों को बुधवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर टिकट जांच अभियान मंडल वाणिज्य निरीक्षक गणेश यादव तथा मुख्य टिकट निरीक्षक आरएन साह के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान गौतम स्थान स्टेशन पर आधा दर्जन ट्रेनों में जांच की गयी. इस दौरान बिना टिकट,
अनियमित यात्रा करते और बिना बुक कराये सामान की ढुलाई करते हुए 145 लोगों को पकड़ा गया. जांच अभियान के दौरान गौतम स्थान स्टेशन पर 14015 अप सद्भावना एक्सप्रेस, 55131 अप पैसेंजर 18192 डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस, 19046 अप ताप्ति गंगा एक्स एवं 13106 डाउन सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की जांच की गयी. छपरा जंकशन पर डाउन बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन, ग्वालियर मेल, जन सेवा एक्सप्रेस, डाउन इंटरसिटी पैसेंजर, डाउन थावे पैसेंजर, आम्रपाली एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस ट्रेनों समेत अन्य सभी ट्रेनों में जांच किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




