रिविलगंज में अमिता तो सोनपुर में अमजद बने अध्यक्ष

Updated at : 10 Jun 2017 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
रिविलगंज में अमिता तो सोनपुर में अमजद बने अध्यक्ष

चुनावी दंगल : रिविलगंज और सोनपुर में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न छपरा (सदर) : रिविलगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के पद पर अमिता यादव उर्फ बंटी तथा उप मुख्य पार्षद के पद पर सोनी देवी ने कब्जा जमाया. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक […]

विज्ञापन
चुनावी दंगल : रिविलगंज और सोनपुर में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न
छपरा (सदर) : रिविलगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के पद पर अमिता यादव उर्फ बंटी तथा उप मुख्य पार्षद के पद पर सोनी देवी ने कब्जा जमाया. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को सदर एसडीओ कार्यालय परिसर स्थित एसडीओ कार्यालय कक्ष में हुए चुनाव में अमिता यादव उर्फ बंटी ने 13 मत प्राप्त किया. जबकि उनकी प्रतिद्वंदी शकुंतला देवी को महज सात मत मिलें. वहीं 21 वार्ड पार्षदों में एक का वोट निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ चेतनारायण राय ने अवैध करार दिया. इसी प्रकार उप मुख्य पार्षद के लिए हुए चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच सोनी देवी ने 11 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी विकास कुमार सिंह को एक मत से पराजित किया. विकास कुमार सिंह को 10 मत मिले थे.
इससे पूर्व गोपालगंज के डीडीसी सह चुनाव के लिए प्रेक्षक दयानंद मिश्र की उपस्थिति में सदर एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी चेतनारायण राय ने सर्व प्रथम रिविलगंज नगर पंचायत के निर्वाचित सभी 21 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. पुन: बारी-बारी से मुख्य पार्षद तथा उप मुख्य पार्षद पद के लिए नामांकन एवं मतदान का कार्य कराया. जिसमें दोनों पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने थे.
अंतत: मतगणना के बाद अमिता यादव उर्फ बंटी को मुख्य पार्षद तथा सोनी देवी को उप मुख्य पार्षद को विजयी घोषित करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. अमिता कहती हैं कि इस क्षेत्र के विकास के लिए ‘मास्टर प्लान’ तैयार कराना. मुख्य पार्षद ने कहा कि सबसे पहले ‘मास्टर प्लान’ तैयार कराउंगी और योजनाबद्ध तरीके से पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य कराउंगी. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की व्यवस्था को पटरी पर लाउंगी. उन्होंने कहा कि आम नागरिक जिन सुविधाओं के लिए टैक्स देते हैं, उन सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल कराउंगी.
मुख्य नाला का निर्माण के पानी की निकासी , बाईपास सड़क, कूड़ा कचरा डंपिंग की व्यवस्था, विधुत चालित शव दाह गृह का निर्माण कराना और बंद पड़े तीनों जलमीनारो को चालू कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षदों ने जिस आशा व विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खड़ा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में आम जनता और जनप्रतिनिधियों का सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है.
चुनाव में क्रॉस वोटिंग का भी रहा बोलबाला
रिविलगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के लिए दो अलग-अलग गुट काम कर रहे थे. जिसके तहत दोनों गुट ने अपने-अपने गुट से मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का उम्मीदवार उतारा. परंतु, मुख्य पार्षद की उम्मीदवार अमिता यादव उर्फ बंटी को 13 मत मिले. जबकि उन्हीं के गुट की उप मुख्य पार्षद उम्मीदवार सोनी देवी को महज 11 मत मिले.
जो यह साबित करता है कि इस गुट के भी दो पार्षदों ने भीतरघात करते हुए दूसरे गुट के उपमुख्य पार्षद के उम्मीदवार विकास कुमार सिंह को अपना वोट दिया. जिससे कांटे की टक्कर में महज एक वोट से अमिता यादव गुट की महिला उम्मीदवार सोनी देवी उप मुख्य पार्षद चुनी जा सकी. इस प्रकार रिविलगंज नगर पंचायत के दोनों मुख्य पदों पर महिलाओं का कब्जा हो गया. मुख्य पार्षद की सीट तो महिलाओं के लिए ही आरक्षित थी. परंतु, उप मुख्य पार्षद के अनारक्षित सीट पर भी महिलाओं ने कब्जा जमाकर राजनीति में पुरूषों के बदले अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी.
विरासत में मिला है राजनीतिक ज्ञान
पेशा: हाउसवाइफ
शिक्षा : समाज शास्त्र से स्नातक
पति : पति मुकेश कुमार यादव खुद आंख अस्पताल छपरा शहर में चलाते हैं
संतान: दो पुत्र
परिवार- सदस्यों की संख्या 135
विरासत : पिता सरकारी सेवा में थे और बड़े पिता हीरा लाल पहले रामजयपाल कॉलेज छपरा के प्राचार्य थे और बाद में वे सांसद बने. उनका कहना है कि मायके से ही विरासत में राजनीति मिली और जब ससुराल आये तो यहां पर ससुर चिकित्सा सेवा के सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन