हादसे में युवक की मौत, पांच जख्मी

कुरसाहा के एक युवक की मौत शुक्रवार को सड़क हादसे में हो गई. वहीं, घटना में पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है.
मोहिउद्दीननगर. कुरसाहा के एक युवक की मौत शुक्रवार को सड़क हादसे में हो गई. वहीं, घटना में पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है.मृतक की पहचान उक्त गांव के गणेश राय के पुत्र राहुल राय (35) के रुप में की गई.युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया.बताया जाता है कि राहुल उड़ीसा से चार चक्के वाहन से अन्य लोगों के साथ घर पर आयोजित मांगलिक कार्य में भाग लेने के लिए आ रहा था.इसी बीच उसकी गाड़ी मोकामा पुल पर पहुंचते ही असंतुलित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त गई.जिससे राहुल बुरी तरह से जख्मी हो हो गया. इसी हादसे में पुत्री अर्चना कुमारी का दोनों पांव टूट गया.अन्य चार लोग भी जख्मी हो गए.घोसवरी पुलिस की सहायता से घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इसी बीच इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई. जिसकी सूचना घरवालों को दी गई.राहुल ओडिशा में रहकर प्राइवेट जॉब करता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










