वाहन की ठोकर से युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 11:29 PM
वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी
समस्तीपुर. हलई थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के समीप एनएच 322 मुसरीघरारी से पटना मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. शव की शिनाख्त विक्रमपुर वार्ड नौ निवासी अवधि राय के 54 वर्षीय पुत्र रामउद्देश्य राय के रूप में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुत्र लालू राय ने बताया कि उसके पिता खेती किसानी और गो पालन करते थे. गुरुवार सुबह शौच के लिए घर से निकले. इस क्रम में दरवाजे के समीप एनएच 322 पर तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी. घटनास्थल पर उनकी ही मौत हो गयी. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










