ePaper

पूसा में बोलरो से कुचलकर युवक की मौत

Updated at : 26 Sep 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
पूसा में बोलरो से कुचलकर युवक की मौत

गुरुवार दोपहर बोलेरो से ठोकर लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

पूसा . थाना क्षेत्र के जानघाट के निकट गुरुवार दोपहर बोलेरो से ठोकर लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पूसा गंगापुर गांव निवासी सरवन राम के 20 वर्षीय पुत्र गुंजन कुमार के रूप में की गई है. ग्रामीणों के अनुसार गुंजन किसी कार्य से प्रखंड मुख्यालय गया हुआ था. काम संपन्न कर वह ऑटो पर सवार होकर प्रखंड से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान वह जानघाट के निकट अचानक ऑटो से गिर गया. पीछे से आ रहे एक बोलेरो की चपेट में आ गया. जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते तब तक घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पूसा थानाध्यक्ष ने परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की फिलहाल दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन