विभूतिपुर से 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कर्रख गांव से 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से तत्काल बरामदगी की मांग की है।

विज्ञापन

Missing Girl: थाना क्षेत्र के कर्रख गांव से 19 वर्षीय एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर युवती के पिता ने विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच करते हुए युवती की तलाश में जुट गई है.

रात में घर से हुई लापता

प्राथमिकी के अनुसार युवती रात में अचानक घर से गायब हो गई. परिजनों ने पूरी रात और अगले दिन सुबह तक उसके लौटने का इंतजार किया, लेकिन जब वह वापस नहीं आई तो आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की गई.

परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

परिजनों का कहना है कि युवती का कहीं आना-जाना नहीं था और वह अधिकतर समय घर के कामकाज में ही व्यस्त रहती थी. उन्होंने आशंका जताई है कि उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है. परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की है.

पुलिस कर रही तलाश

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस सभी आवश्यक कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है.


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन