जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जनता दरवार में फरियाद सुनते डीएम | Prabhat Khabar Network

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जनता दरबार में लोगों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना. भूमि विवाद, राजस्व, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, सड़क, आवास, अतिक्रमण, पुलिस और आपूर्ति जैसे कई विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

विज्ञापन

DM Janata Darbar: जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं. इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, सड़क, आवास, अतिक्रमण, पुलिस और आपूर्ति विभाग से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए.

अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारी संवेदनशीलता तथा जवाबदेही के साथ कार्य करें.

कई मामलों में तत्काल दिए निर्देश

जनता दरबार के दौरान डीएम ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं अन्य मामलों को नियमानुसार शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया.

जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया भी मौके पर ही शुरू कर दी गई.

यह भी पढ़ें: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, शहर में कचरे का अंबार


विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन