धर्म परिवर्तन और प्रेम विवाह के विवाद में हमला, रंगदारी व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में एक प्रेम विवाह और धर्म परिवर्तन के विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया. हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर परिवार से मारपीट की और रंगदारी मांगी. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Samastipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी टोला विशनपुर वार्ड-10 में धर्म परिवर्तन और प्रेम विवाह से जुड़े विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत में हथियारबंद लोगों के एक समूह पर घर में घुसकर हमला करने, रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ विवाद

प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता अमला देवी ने बताया कि उनके पुत्र सुबोध कुमार ने लगभग 10 वर्ष पूर्व मोहनपुर गांव की रहने वाली सबीला खातून से प्रेम विवाह किया था. विवाह के लिए उसने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम मो. सोएब रख लिया था. दोनों कई वर्षों तक पंजाब में रह रहे थे और हाल में गांव लौटे थे.

हथियारों से लैस होकर पहुंचने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटना के दिन सुबोध कुमार उर्फ सोएब, उसकी पत्नी सबीला खातून, मो. हदीस तथा अन्य अज्ञात लोग लाठी, डंडा, हंसुआ, तलवार और पिस्टल जैसे हथियारों के साथ घर पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की.

मारपीट में कई लोग घायल

प्राथमिकी के अनुसार विरोध करने पर प्रेम कुमार के साथ मारपीट की गई और पिस्टल की बट से सिर पर वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया. बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई. घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. नामजद और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन