Samastipur News:ससुराल आये युवक की खेत में मिली लाश

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:ससुराल आये युवक की खेत में मिली लाश

हलई थाना क्षेत्र के डीहिया पुल के समीप एक खेत से युवक की लाश बरामद की गई है. उसकी पहचान राजा सहनी वार्ड 9 शकरपुरा थाना बखरी जिला बेगूसराय के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के डीहिया पुल के समीप एक खेत से युवक की लाश बरामद की गई है. उसकी पहचान राजा सहनी वार्ड 9 शकरपुरा थाना बखरी जिला बेगूसराय के रूप में हुई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक लडुआ पंचायत के दादनपुर अपने ससुराल आया था. लोगों का कहना है कि उसकी पत्नी के साथ उसकी कुछ कहासुनी हुई थी. जिसके कारण उसकी पिटाई भी की गई थी. अत्यधिक पिटायी के कारण उसके मौत का वजह माना जा रहा है. शुक्रवार की सुबह राहगीरों के द्वारा खेत में लाश को देखा गया तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजहों का खुलासा होगा. फिलहाल अटकलें का बाजार गर्म है लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन