Samastipur News:उजियारपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:उजियारपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई कार्यशाला

प्रखंड के महिसारी पंचायत स्थित शहीद भगत सिंह पुस्तकालय भवन में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड के महिसारी पंचायत स्थित शहीद भगत सिंह पुस्तकालय भवन में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने की. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार, जिला प्रभारी संजीव कुमार, विधानसभा विस्तारक मुकेश कोली ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को कार्य करने के तौर- तरीके बताये. कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलकांत राय ने कहा कि जबसे केन्द्र की मोदी सरकार सत्ता में आयी है तब से देश में गरीबों, मजदूरों व किसानों को उनका हक मिलना शुरू हो गया है. सभी लोगों को पक्का मकान, गैस, बिजली व पानी पहुंचने लगी है. उन्होंने कहा कि इस बार उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत निश्चित है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी देने व लोगों से उससे लाभ लेने की अपील की. मौके पर जिला महामंत्री ललन प्रसाद सिंह, चंदन मिश्रा, रामबाबू राय, जितेंद्र झा उर्फ चुनचुन, तेजनारायण राय, मुकुल सिंह, कपिलदेव चौधरी, प्रो शील कुमार राय, मंडल अध्यक्ष अविनाश झा, संजय दास, कैलाश पंडित, गीता साह, अमरेश राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन