Kumbh Mela: अनाउंसमेंट में गड़बड़ी, फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ तो नपेंगे कर्मी

Updated at : 16 Feb 2025 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
Kumbh Mela: अनाउंसमेंट में गड़बड़ी, फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ तो नपेंगे कर्मी

दिल्ली में हुई भगदड़ के बाद जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को चौकस किया कर दिया गया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : दिल्ली में हुई भगदड़ के बाद जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को चौकस किया कर दिया गया है. इस दौरान सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति कमांडेंट एसजे जानी और सीनियर डीओएम विजय प्रकाश के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम ने जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधा का जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों को पूछताछ में गड़बड़ी नहीं करने की हिदायत दी गई. साथ ही फूट ओवर ब्रिज पर भीड़भाड़ और ट्रेन आने पर अचानक प्लेटफार्म नहीं बदलने को कहा गया. ऐसा निर्देश नहीं मानने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की हिदायत दी गई. इस दौरान निरीक्षण के बाद सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने कहा कि कुंभ दौरान ट्रैफिक बढ़ने की उम्मीद है. इसको लेकर विभिन्न स्टेशनों से कुंभ स्पेशल मेल ट्रेन दी गई है.

अधिकारियों की टीम ने जंक्शन का लिया जाएजा

सभी प्रमुख स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधा की देखने के लिए नोडल पदाधिकारी तैनात किए गए हैं. वार रूम से प्रमुख स्टेशनों पर यात्री और भीड़ का लाइव मॉनिटरिंग किया जा रहा है. इस दौरान सीनियर डीओएम विजय प्रकाश ने कहा कि शिवरात्रि पर भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों से होते हुए कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन देने की कोशिश की जा रही है.

गेट बंद होने पर रेलवे सुरक्षा बल को कार्रवाई करने का निर्देश

अगर ट्रेनों में गेट बंद होता है तो रेलवे सुरक्षा बल को संबंधित यात्रियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.मंडल कमांडेंट एस जे जानी ने कहा कि इसके अलावा भीड़ भाड़ पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त व्यवस्था है. मौके पर एसीएस राजेश कुमार, इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा , अवधेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी आदि उपस्थित थे.

हेल्पलाइन नंबरसमस्तीपुर – 8102918840दरभंगा-8102918508जयनगर – 8102918860सकरी -8102919239मधुबनी 8102918798.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन