RJD meeting: विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटें कार्यकर्ता: डॉ.एज्या

देश में भाजपा महंगाई, बेरोज़गारी जैसी महत्वपूर्ण मुद्दे से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए कई तरह की भ्रांतियां फैला रही है.
मोहिउद्दीननगर : देश में भाजपा महंगाई, बेरोज़गारी जैसी महत्वपूर्ण मुद्दे से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए कई तरह की भ्रांतियां फैला रही है. राज्य की एनडीए सरकार में अफसरशाही चरम पर है. अपराधियों का मनोबल तेजी से बढ़ने लगा है. कानून व्यवस्था की लचर स्थिति से लगता है कि पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है. अतएव आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सफलता को लेकर हमें वर्तमान परिवेश में वैचारिक और राजनीतिक रूप से संगठित होने की जरूरत है. यह बातें रविवार को बलुआही स्थित फार्मेसी कॉलेज के सभागार में राजद का मोहिउद्दीननगर विधानसभा स्तरीय संगठन व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान पूर्व विधायक सह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एज्या यादव ने कही. अध्यक्षता रविंद्र सहनी ने की. संचालन प्रमुख सुरेश राय ने किया.
देश की मौजूदा हालातों को ठीक करने के लिए बाबा साहेब के विचारों को अपनाएं
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजद जाति, धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर बाबा साहब आंबेडकर की विचारधारा को अपनाकर दलितों व पिछड़ों के विकास के लिए तत्पर है. देश की मौजूदा हालातों को ठीक करने के लिए हमें बाबा साहेब के विचारों को अपनाने की जरूरत है. भाजपा नीत केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण अमीर और गरीबों के बीच खाई चौड़ी होती जा रही है. खेती किसानी घाटे का सौदा साबित हो रहा है. केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति से शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा मिल रहा है. संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास जारी है. सच बोलने की कीमत विपक्षी नेताओं को चुकानी पड़ रही है. उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है.किसी भी हाल में बाबा साहेब के संविधान से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे
संविधान से हम छेड़छाड़ नहीं होने देंगे. बिहार में औद्योगिक विकास ठप पड़ा है. जिससे राज्य से मजदूरों का पलायन जारी है. वर्षों से बिहार को विशेष राज्य की दर्जा की मांग एक सोची समझी रणनीति के तहत अनदेखी की जा रही है. इस दौरान सांगठनिक मजबूती व सदस्यता अभियान की गहन समीक्षा की गई. वहीं कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की गई. इस मौके पर जिला प्रभारी नागेंद्र प्रसाद, प्रदेश महासचिव अशोक कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष दिनेश राय, अनीश गुप्ता, सरोज सुमन, रामकरण राय, अरुण कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, श्री भगवान राय, मोहन यादव, श्रवण कुमार, मो. मोहसिन, अजय महतो, अजय चौधरी, रणधीर राय, सर्वेश राय विनोद राय मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




