Samastipur News:सहियारबुर्ज रेलवे गुमटी के पास मिली महिला की लाश

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:सहियारबुर्ज रेलवे गुमटी के पास मिली महिला की लाश

रोसड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस समय हलचल मच गई जब सहियार बुर्ज स्थित रेलवे गुमटी नंबर 15 के नजदीक रेलवे लाइन के किनारे एक वृद्ध महिला का शव पड़ा

विज्ञापन

Samastipur News:रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस समय हलचल मच गई जब सहियार बुर्ज स्थित रेलवे गुमटी नंबर 15 के नजदीक रेलवे लाइन के किनारे एक वृद्ध महिला का शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना दिये जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच शुरू की. मृतका की पहचान रोसड़ा के ढ़ाव मोहल्ला वार्ड नंबर 21 निवासी स्व. राजेंद्र शाह की पत्नी चिंता देवी (75) के रूप में की गई है. शव मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई व घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी. रविवार की शाम अचानक घर से निकल गई. परिवार वालों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की. परंतु रातभर पता नहीं चल सका. सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के पास उनका शव देखा व तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही रेल पुलिस व रोसड़ा थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मौत हादसे के कारण हुई या किसी अन्य परिस्थिति में. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम को समझने का प्रयास कर रही है. घटना से सहियार बुर्ज व आसपास के मोहल्लों में दहशत का माहौल है. जबकि मृतका के घर पर मातमी सन्नाटा है. परिजन बेसुध होकर रो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात में रेलवे ट्रैक किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी की है. यह घटना कई सवाल छोड़ गई है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन