Pusa News: भूमि विवाद में अधेड़ पर तेजाब फेंकने का आरोप, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
तेजाब हमले में घायल अधेड़ एवं जिंदेश्वर ठाकुर की पत्नी | Prabhat Khabar Network

तेजाब हमले में घायल अधेड़ एवं जिंदेश्वर ठाकुर की पत्नी | Prabhat Khabar Network

पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में भूमि विवाद के चलते अधेड़ पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है. घायल प्रवीण राय का इलाज जारी है. घटना के बाद दूसरे पक्ष की महिला भी अस्पताल पहुंची.

विज्ञापन

Pusa News: अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में तेजाब से झुलसे एक अधेड़ को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घायल की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर निवासी प्रवीण राय (42) के रूप में हुई है.

भूमि विवाद में घटना का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव में मकान निर्माण को लेकर जिंदेश्वर ठाकुर और उनके भतीजे दयानंद ठाकुर के बीच भूमि विवाद चल रहा था. इसी विवाद के दौरान प्रवीण राय के चेहरे पर तेजाब फेंके जाने का आरोप लगाया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए.

दोनों पक्षों के लोग थे मौजूद

बताया जाता है कि घटना के समय जगतसिंहपुर सहित अन्य गांवों से भी दोनों पक्षों के परिजन और रिश्तेदार मौके पर मौजूद थे. घटना के बाद घायल प्रवीण राय को ग्रामीणों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा लाया गया.

एक अन्य महिला भी अस्पताल पहुंची

घटना के बाद जिंदेश्वर ठाकुर की पत्नी भी उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचीं. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर रेफर कर दिया गया.

फिलहाल घटना की सूचना संबंधित थाना को दे दी गई है. मामले की जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.


विज्ञापन
Subash Chandra Ku

लेखक के बारे में

By Subash Chandra Ku

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन