विभूतिपुर: प्रसिद्ध सांप मेले पर प्रशासन की सख्ती, नागपंचमी पर सांपों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक

Updated:
विज्ञापन
नागपंचमी पर जीवों की सुरक्षा व पूजा की तैयारी

विभूतिपुर: प्रसिद्ध सांप मेले पर प्रशासन की सख्ती, नागपंचमी पर सांपों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक

नागपंचमी और विषहर पूजा के दौरान सांपों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रशासन ने पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।

विज्ञापन

Vibhutipur Snake Fair: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में परंपरा और प्रशासन के बीच नागपंचमी को लेकर तनातनी शुरू हो गई है. इस कारण उत्तर बिहार के प्रसिद्ध सांप मेला के आयोजन पर ग्रहण लगता दिख रहा है. प्रशासन के कड़े रुख के बाद इस बार लोगों को सांपों के साथ करतब दिखाते भगत और भक्तों का दीदार होना मुश्किल लग रहा है.

जीव-जंतुओं के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक

नागपंचमी और विषहर पूजा 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और जीव-अनुकूल बनाने के लिए जिला वन पदाधिकारी समस्तीपुर, एसडीओ रोसड़ा और एसडीपीओ रोसड़ा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद कड़े निर्देश जारी किए गए हैं:

  • नागपंचमी व विषहर पूजा के दौरान सांपों या अन्य किसी भी वन्यजीव के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
  • नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
  • पूजा के नाम पर पकड़े गए सांपों की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से छापेमारी कर उन्हें मुक्त कराएगी.

जागरूकता और बैठकों का दौर जारी

प्रशासन की ओर से क्षेत्र में व्यापक व्यवस्था की जा रही है:

  • सार्वजनिक रूप से माइकिंग कराकर लोगों को प्रतिबंध की जानकारी दी जा रही है.
  • मंदिरों, पूजा समितियों, पुजारियों और भगतों के साथ बैठक कर नियमों का पालन करने तथा परिसरों में नोटिस चिपकाने का निर्देश दिया गया है.
  • सभी संबंधित अधिकारियों को 31 अगस्त तक अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का आदेश मिला है.

प्रशासन का यह कदम वन्यजीवों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है, हालांकि परंपरा और नियमों के बीच के इस टकराव से स्थानीय लोगों में असमंजस बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: कुड़वा चैनपुर-रक्सौल रेल खंड के दोहरीकरण को मिली रफ्तार, 358 करोड़ की लागत से 3 साल में पूरा होगा काम


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन