बिथान: जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत डीएम तक पहुंची, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन
डीएम के दरबार में पहुंचा मामला

बिथान: जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत डीएम तक पहुंची, उच्चस्तरीय जांच की मांग

बिथान पंचायत में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए अवैध वसूली और सचिव की अनुपस्थिति पर डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

 Bithan Corruption News: समस्तीपुर जिले के बिथान ग्राम पंचायत में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर हो रही कथित अवैध वसूली और पंचायत सचिव की लगातार अनुपस्थिति का मामला अब जिलाधिकारी (DM) के दरबार तक पहुंच गया है. पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार ने जिलाधिकारी समेत कई वरीय अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

प्रमाण-पत्र के लिए 1 से 2 हजार रुपये मांगने का आरोप

शिकायती पत्र में लगाए गए मुख्य आरोप इस प्रकार हैं:

  • बिथान पंचायत में जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर आम लोगों से 1 से 2 हजार रुपये तक की अवैध राशि मांगी जाती है.
  • जो आवेदक राशि देने से इनकार करते हैं, उनके आवेदन बिना किसी ठोस वजह के महीनों तक लंबित रखे जाते हैं.
  • सभी आवश्यक कागजात जमा करने के बाद भी त्रुटियों का बहाना बनाकर लोगों को पंचायत कार्यालय का बार-बार चक्कर लगवाया जाता है.
  • वहीं, पैसे देने वाले आवेदकों का प्रमाण-पत्र बहुत जल्द जारी कर दिया जाता है.

पंचायत सचिव की अनुपस्थिति से लोग परेशान

पत्र में पंचायत सचिव राकेश कुमार की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं:

  • आरोप है कि पंचायत सचिव सप्ताह के अधिकांश दिनों में पंचायत भवन से अनुपस्थित रहते हैं.
  • इसके कारण ग्रामीण जनता को आर्थिक, मानसिक और समय की भारी बर्बादी झेलनी पड़ रही है.

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

पंचायत समिति सदस्य ने जिलाधिकारी से इस पूरे फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा पंचायत भवन में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है.

ये भी पढ़ें: कम बारिश से निपटने के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह, धान समेत कई फसलों के लिए गाइडलाइन जारी


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन