बिरनामा तुला में फंदा लगा महिला की खुदकुशी

अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा तुला गांव में एक महिला ने गला में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा तुला गांव में एक महिला ने गला में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतका की पहचान गांव के ही वार्ड 13 निवासी अरविंद कुमार राय की 24 वर्षीया पत्नी सुमन कुमारी के रूप में बतायी गयी है. सूचना पर पहुंची अंगार थाने की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करना बताया गया है. शुक्रवार को महिला घर में खुद को अकेला पाकर गले में फंदा डाल कर जीवन लीला समाप्त कर ली. इधर मामले में अंगारघाट एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि मृतका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के आधार पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई आवेदन मिलने के बाद की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










