LPG cylinder burst: गैस सिलेंडर फटने से 90 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

थाना क्षेत्र की कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 13 में मंगलवार रात गैस सिलेंडर फटने से 90 वर्षीय वृद्धा राधा देवी की दर्दनाक मौत हो गयी.
विभूतिपुर : थाना क्षेत्र की कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 13 में मंगलवार रात गैस सिलेंडर फटने से 90 वर्षीय वृद्धा राधा देवी की दर्दनाक मौत हो गयी. समय यह हादसा हुआ वह अकेले खाना बना रही थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, सिलेंडर में पहले से गैस लीक हो रहा था. जैसे ही उन्होंने माचिस की तीली जलाई, आग की लपटों ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया. पूरा घर जलकर राख हो गया. धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गये. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी. जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया. गंभीर रूप से झुलसी राधा देवी को दलसिंहसराय के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों के मुताबिक उनका 90 प्रतिशत शरीर जल चुका था, जिससे बचाना संभव नहीं था.
आमने-सामने की टक्कर में दो युवक जख्मी
शाहपुर पटोरी : पटोरी समस्तीपुर पथ के जोड़पुरा गांव स्थित महावीर मंदिर के निकट दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर अवस्था में दोनों घायल युवकों को अनमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. जख्मी युवक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राम पुकार पासवान के 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार पासवान एवं हलई थाना क्षेत्र के चकजलाल निवासी रामप्रीत राय के 27 वर्षीय पुत्र वकील राय के रूप में की गई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




