ससुराल में महिला को मारपीट कर किया जख्मी, इलाजरत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में ससुराल वालों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया.
समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में ससुराल वालों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस के डायल 112 ने जख्मी हालत में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया. जख्मी महिला की पहचान पोखरैरा गांव के वार्ड दो निवासी स्व. ऋतुराज सिंह की पत्नी 31 वर्षीय प्रेरणा प्रिया के रूप में बताई गई है. सदर अस्पताल में जख्मी महिला ने बताया कि आठ साल पूर्व पोखरैरा गांव में सुमन प्रसाद सिंह के पुत्र ऋतुराज सिंह के साथ उसकी हिंदू रीति रिवाज के अनुरूप शादी हुई. शादी के करीब डेढ़ साल बाद ही पति की हत्या कर दी गई. उसके दो छोटे पुत्र हैं. पीड़िता ने बताया कि पति के हत्या के बाद ससुराल में सास ससुर और देवर समेत परिवार के अन्य सदस्य जमीन जायदाद और संपत्ति से बेदखल करने के लिए प्रताड़ित करने लगे. इस दौरान कई बार उक्त लोगों ने मारपीट भी किया. इस संबंध में पूर्व में स्थानीय पुलिस से शिकायत भी की गई. लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई. रविवार सुबह वह ससुराल में अपने बच्चों के साथ घरेलू काम कर रही थी. इस दौरान सास, ससुर व देवर समेत परिवार के अन्य लोगों ने लाठी, डंडे से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में पीड़िता ने रविवार को स्थानीय पुलिस को एक आवेदन देकर शिकायत की है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




