Samastipur News:जदयू नेता पर हुई फायरिंग से ग्रामीणो में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:जदयू नेता पर हुई फायरिंग से ग्रामीणो में आक्रोश

हलई थाना क्षेत्र के दरबा भगवतीपुर निवासी जदयू कार्यकर्ता मनोज कुमार महतो पर हुई गोलीबारी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के दरबा भगवतीपुर निवासी जदयू कार्यकर्ता मनोज कुमार महतो पर हुई गोलीबारी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. विदित तो हो कि पिछले मंगलवार की शाम हरिताजपुर से अपने चार पहिया वाहन पर लौट रहे जदयू कार्यकर्ता के घर से 50 मीटर पूर्व ही एक बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ओवर टेक कर वाहन से उतारकर गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी थी. जदयू नेता की पुकार सुनकर ग्रामीणों की जुटती भीड़ देखकर अपराधी फायरिंग करते हुए सभी भाग गये. मनोज कुमार मास्टर द्वारा भाग कर जान बचाई थी. पिस्तौल की गोली सुबह बाल-बाल बच गये थे. घटना की जानकारी मिलते ही हलई थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने मौके पर पहुंच कर गोली का खोखा भी बरामद किया था. इसके साथ में भागते हुए अपराधियों की तस्वीर भी दी गई थी. थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिक की दर्ज कर तस्वीर की पहचान शुरू कर दी गई थी. घटना के 6 दिन बाद तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने एवं जदयू नेता पर हुई फायरिंग से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार के अनुसार अपराधियों की पहचान के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिये जाने की जानकारी दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन