पवन एक्सप्रेस में टिकट धोखाधड़ी का खुलासा, दो फर्जी टिकट मिले

Author Aman gautam|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

समस्तीपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने पवन एक्सप्रेस में टिकट धोखाधड़ी के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया. दो फर्जी टिकट मिलने के बाद पांच यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने टिकट धोखाधड़ी के मामले में सोमवार देर शाम लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली पवन एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाया. समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद अधिकारियों ने कोचों की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध फर्जी टिकट मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने ट्रेन के बी-2 और बी-4 कोच में टिकटों की जांच की. जांच के दौरान दरभंगा से यात्रा शुरू करने वाले दो यात्रियों के टिकट फर्जी पाए गए.

पांच यात्रियों से की जा रही पूछताछ

जांच के दौरान पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने के बाद पांच लोगों को समस्तीपुर जंक्शन पर उतार लिया गया. उनसे मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है.

वाणिज्य विभाग और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

अभियान के दौरान चलंत दस्ते के टिकट निरीक्षक ए.के. मुकुल, टुनटुन राय, सब इंस्पेक्टर श्यामसुंदर कुमार सहित वाणिज्य विभाग और आरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध टिकटों की सत्यता और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन