ePaper

डांसर के साथ झूमते व हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल

Updated at : 24 Jun 2024 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
डांसर के साथ झूमते व हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल

एक युवक का डांसर के साथ डांस करने व हथियार लहराने का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

दलसिंहसराय : एक युवक का डांसर के साथ डांस करने व हथियार लहराने का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में खुलेआम युवक द्वारा हथियार का प्रदर्शन करते हुए देखा जा रहा है. यह वीडियो दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक पंचायत में कार्यक्रम के दौरान डांस कार्यक्रम का बताया जा रहा है. इसमें डांसर के साथ युवक हाथ में हथियार लिए दिख रहा है. वहीं पर दर्जनों युवक उसके साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. सोशल मीडिया पर लाइक- फॉलो व दबंगई दिखाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं. जिससे कई लोग मुसीबत में भी पड़ जाते हैं. पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग हर्ष फायरिंग और हथियार के साथ वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. हथियार के साथ वायरल वीडियो को लेकर दलसिंहसराय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि अगर उस वक्त गोली चल जाती, तो इसकी जिम्मेदार कौन होगा. ऐसे प्रदर्शन का समाज व जनप्रतिनिधि के द्वारा भी बहिष्कार किया जाना चाहिए. वायरल वीडियो मामले में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया की वीडियो का सत्यापन किया जा रहा है. सही पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन