ePaper

तापमान 43 डिग्री जायेगा, प्रचंड उष्ण व शुष्क हवा चलेगी

Updated at : 26 Apr 2024 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
तापमान 43 डिग्री जायेगा, प्रचंड उष्ण व शुष्क हवा चलेगी

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 27 अप्रैल से 01 मई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 27 अप्रैल से 01 मई 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं. हालांकि, मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है. इस अवधि में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिसके चलते अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्रीसेल्सियस तक भी पहुंच सकता है. जिसके कारण लू (प्रचंड उष्ण एवं शुष्क हवा) की स्थिति बन सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इस अवधि में सतही हवा की गति तेज रह सकती है. औसतन 12 से 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 40 से 50 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान:21.1 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन