Samastipur News: मशरूम उत्पादन के बारीकियों को समझने की जरूरत: डॉ. पीके झा

Updated at : 09 Mar 2025 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News: मशरूम उत्पादन के बारीकियों को समझने की जरूरत: डॉ. पीके झा

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित संचार केंद्र के पंचतंत्र सभागार में मशरूम उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

पूसा: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित संचार केंद्र के पंचतंत्र सभागार में मशरूम उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. अध्यक्षता करते हुए विवि के नियंत्रक डॉ. पीके झा ने कहा कि मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में उत्पादकों को तकनीकी बारीकियों को समझने की जरूरत है. औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण मशरूम की मांग देश विदेश में वृहत पैमाने पर बढ़ी है. आधुनिक युग में लोगों की दिनचर्या बदल गयी है. कृषि के सभी क्षेत्रों का पूर्णरूप से डिजिटलीकरण कर दिया गया है. किसान अपनी खेतों में या फॉर्म में समस्याओं का ऑनलाइन निदान निकालकर लाभान्वित हो रहे हैं. मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में किसानों को ज्ञानवर्धन करने की जरूरत है. प्रशिक्षण सत्र में स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश कराते हुए मशरूम विशेषज्ञ डॉ. दयाराम ने कहा कि मशरूम खेती बिना खेत का बेहतर व्यवसाय के रूप में अपना पहचान विकसित कर चुका है.

हजारीबाग के किसान सीख रहे मशरूम उत्पादन व मूल्य संवर्धन की तकनीक

खासकर बिहार के सभी जिले में मशरूम के उत्पादन से ग्रामीण महिलायें जुड़ चुकी हैं. इन्हें अब देश विदेश के बाजारों में उत्पादों को बेचने की तकनीक से अवगत होने की जरूरत है. बेहतर बाजार के लिए समूह में उत्पादन कर ऑनलाइन बाजार की दिशा में पहल करने की आवश्यकता है. संचालन वैज्ञानिक डॉ. सुधानंदनी कर रही थी. वहीं धन्यवाद ज्ञापन मशरूम केंद्र प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. आरपी प्रसाद ने किया. मौके पर आईएआरआई झारखंड के वरीय वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार सिन्हा, वरीय वैज्ञानिक डॉ. आशा रानी पटेल, टेक्निकल टीम के सुरेश कुमार, सूरज कुमार, सुभाष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन