चोरी की गई मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार

मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर मोहल्ले से पुलिस ने चोरी कर ली गई मोबाइल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है.
वारिसनगर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर मोहल्ले से पुलिस ने चोरी कर ली गई मोबाइल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. इन संदर्भ में मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मथुरापुर वार्ड संख्या 12 स्थित आरोपी प्रणव कुमार, पिता-रविशंकर कुमार लाभ और वार्ड संख्या – 13 स्थित रोहित कुमार, पिता – स्व.राजू राम को उसके घर से चोरी की गई एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा गया है. बता दें कि मथुरापुर वार्ड – 13 निवासी मुन्ना कुमार शर्मा के पुत्र रोहित कुमार ने थाने में एक आवेदन दिया था. इसमें कहा था कि 17 फरवरी की शाम इनके ग्राहक सेवा केंद्र पर उपरोक्त दोनों युवक आया था व इनका मोबाइल चोरी कर लिया था. वहीं जब वो दोनों से पूछने गए तो दोनों ने इन्हें धमकी देकर भगा दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




