पांच लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर चौक से एलटीएफ प्रभारी विनोद यादव ने पांच लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है.
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर चौक से एलटीएफ प्रभारी विनोद यादव ने पांच लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. सूचना मिली थी कि दोनों तस्कर अपने घर से ही तस्कर कर रहे हैं. जिसके आधार पर छापेमारी की गई. दोनों को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान पुरुषोत्तमपुर गांव के लक्ष्मी महतो व अजय कुमार के रूप में हुई है. प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नीतीशचन्द्र धारिया ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया है. देसुआ से 350 कार्टन बीयर जब्त उजियारपुर : थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव से पुलिस ने 8400 बोतल बीयर जब्त किया है. इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक को भी जब्त किया है. जानकारी देते हुए उजियारपुर एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर देसुआ गांव स्थित रेल लाइन के किनारे छापेमारी की गई तो एक ट्रक पर 350 कार्टन में पैक बीयर की बोतल बरामद की गई. थाना पर लाकर गिनती करने पर 8400 बोतल में 4200 लीटर बीयर जब्त की गई. एसएचओ ने बताया कि पुलिस छापेमारी की भनक लगते ही मौके से तस्कर भागने में कामयाब हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










