प्रयाग जाने वाली ट्रेन हुई पैक, कुंभ जाना मुश्किल

Updated at : 28 Jan 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
प्रयाग जाने वाली ट्रेन हुई पैक, कुंभ जाना मुश्किल

मौनी अमावस्या में अगर कुंभ स्नान के लिए जाना चाह रहे हैं,तो समस्तीपुर से जाना मुश्किल है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : मौनी अमावस्या में अगर कुंभ स्नान के लिए जाना चाह रहे हैं,तो समस्तीपुर से जाना मुश्किल है. जंक्शन से रवाना होने वाली सभी ट्रेन में कंफर्म सीट खत्म हो चुकी है. चाहे स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस हो या पवन एक्सप्रेस . सबकी हालत एक जैसी है. तत्काल में भी कंफर्म सीट नहीं है. ऐसे में कुंभ स्नान के लिए जाने वाले लोगों की समस्याएं बढ़ गई है. सुपरफास्ट ट्रेनों में ही चढ़कर यात्री किसी तरह कुंभ के लिए निकल रहे हैं. रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई थी वह अपने प्रारंभिक स्टेशन में ही फुल हो गई. ऐसे में कुंभ स्थान को लेकर यात्री को जाना मुश्किल हो रहा है. सूत्रों की माने तो ट्रेनों की हालत ऐसी है की खानपान मुहैया कराने में भी परेशानी हो रही है.

– जंक्शन से अनारक्षित ट्रेन चलाने का भेजा गया प्रस्ताव

कुंभ स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों की स्थिति को देखते हुए जंक्शन वाणिज्य विभाग की ओर से जयनगर, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर स्टेशन से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने के अनुशंसा की गई है. हालांकि फिलहाल इसकी मंजूरी मिलना बाकी है. अगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन मिल जाती है तो यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी. नहीं तो अभी कुंभ स्नान के लिए पूरा माह बचा हुआ है. ऐसे में समस्याएं काम नहीं होने वाली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन