Samastipur News:जटिल विषयों को समझने में मदद करता है टूल्स : डा सोनाली
Published by : Ankur kumar Updated At : 28 Jan 2026 6:11 PM
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के सभागार में शैक्षणिक कार्यों को बढ़ावा देने को लेकर टूल निर्माण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला की गयी. अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ श्वेता सोनाली ने कहा कि टूल्स शिक्षण को आसान बनाता है.
Samastipur News: पूसा : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के सभागार में शैक्षणिक कार्यों को बढ़ावा देने को लेकर टूल निर्माण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला की गयी. अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ श्वेता सोनाली ने कहा कि टूल्स शिक्षण को आसान बनाता है. टूल्स शिक्षकों को अपने शिक्षण को अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाने में मदद करते हैं. छात्रों की समझ बढ़ाता है. टूल्स छात्रों को जटिल विषयों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं. अध्ययन को रोचक बनाता है. उन्होंने कहा कि टूल्स अध्ययन को अधिक रोचक और इंटरैक्टिव बनाते हैं. शिक्षकों को छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में मदद करते हैं. खासकर विज्ञान विषय में आने वाले लेकिंग को सुदृढ़ बनाता है. मौके पर वरिष्ठ व्याख्याता सह प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा, डॉ मानवीता, डॉ अंकिता, डॉ रूबी, शिव किशोर, दीनानाथ राय, कुमार आदित्य, मो. रिजवान अंसारी, यशवंत कुमार शर्मा, मो. मुन्ना, आशुतोष कुमार मिश्रा एवं अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










