उजियारपुर के विभिन्न संकुलों में लगा टीएमएल मेला

Exif_JPEG_420
प्रखंड के कॉम्लेक्स रिसोर्स सेंटर, उमावि डढ़िया मुरियारो, अंगारघाट सहित विभिन्न संकुलों में शुक्रवार को संकुल स्तरीय वार्षिक टीएलएम मेला का आयोजन किया गया.
उजियारपुर : प्रखंड के कॉम्लेक्स रिसोर्स सेंटर, उमावि डढ़िया मुरियारो, अंगारघाट सहित विभिन्न संकुलों में शुक्रवार को संकुल स्तरीय वार्षिक टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. उद्घाटन संचालक तेज नारायण महतो, कृष्ण कुमार एवं समन्वयक सुधाकर महतो, हरेराम रजक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसमें संकुल के सभी विद्यालय से शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा हस्तनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री को प्रदर्शित किया गया. उनकी उपयोगिता बतायी गयी. वरीय शिक्षक विकास मिश्रा, राजीव रंजन ने बताया कि कक्षा में पाठ प्रस्तुति के क्रम में विद्यार्थियों में मजबूत समझ विकसित करने में शिक्षण अधिगम सामग्री बहुत ही कारगर साबित होता है. संकुल स्तरीय प्रथम मवि मुरियाओ के खुशबू कुमारी, द्वितीय शत्रुध्न महतो प्रावि डढ़िया असाधर टोले सुंदरी व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सुजीत कुमार मवि मुरियारो को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई. मौके पर नीतू कुमारी, गौतम कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, कुणाल किशोर, चंद्रशेखर आजाद, रामबाबू सिंह, किशन कुमार मल्लिक, अर्जुन प्रसाद, सुजीत कुमार, रंजन, मनोज कुमार, अनामिका वत्स, खुशबू सिंह, वन्दना, डेजी कुमारी, प्रभाकर सिन्हा, सुनील कुमार, राज कुमार, शत्रुध्न महतो, नाजुक कुमारी, मुकुंद मोहन, राकेश कुमार, हरिशंकर पोद्दार, पूजा सिन्हा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




